BREAKING

Prayagraj News: सेन्ट कोलम्बस स्कूल में ग्रेजुएशन डे का हुआ आयोजन

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

प्रयागराज। सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की बेली कॉलोनी स्थित प्री प्राइमरी शाखा में ग्रेजुएशन डे का प्रोग्राम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी यूकेजी के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश करने की बधाई दी गई। उपस्थित अभिभावकजन ने इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

सेंट कोलंबस ग्रुप ऑफ स्कूल की शैक्षिक सलाहकार किरन कोचर  ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए अभिभावकों को उनके नियमित प्रयास के लिए बधाई दी। साक्षी, मानवी, कुशल ,शिवांश, अग्रिम, ऊमेरा, अंजनेय, पार्विक, सृष्टि, आनंद, फैजान, तैयब, अमन, हुजैफा इत्यादि बच्चों को पुरस्कार प्राप्त हुए। नई कक्षा में पहुंचने को लेकर बच्चों के चेहरे पर खुशी प्रकट के भाव स्पष्ट थे। विद्यालय समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेन्द्र तिवारी ने इस कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।कार्यक्रम में विद्यालय समूह की एच आर क्रिस वेल्स,प्रधानाचार्या रजिया खान,प्रशासनिक अधिकारी जी के दुआ सहित ऋचा,शिल्पा, असंगिनी सहित शिक्षक शिक्षिकाओं और सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति रही।अंत में कोऑर्डिनेटर नीतिका मिश्रा ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: गौहर महोत्सव उमंग 2026 का भव्य आयोजन

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें