BREAKING

Jaunpur News: नेवढ़िया में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

चंद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा

जौनपुर। रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के नेवढ़िया ग्रामसभा स्थित प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय नेवढ़िया द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में विद्यालय के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव में शिक्षा का संदेश दिया।

रैली गांव की विभिन्न बस्तियों से होकर गुजरी, जहां बच्चों ने लोगों से अपने बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने की अपील की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर पटेल ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे।

रैली के दौरान समाजसेवी अमृत लाल पटेल ने शारदा हाई-टेक नर्सरी के पास बच्चों को बिस्कुट और पानी वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की आधारशिला है और सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश पासी, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर पटेल, राजेश दूबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार से सतीश कुमार सिंह, मनीष कुमार त्रिपाठी, रविन्द्र यादव, सुशीला, अर्चिता पाण्डेय और कुसुम देवी (शिक्षा मित्र) सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया, जिससे बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव मजबूत हो सके।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें