BREAKING

Jaunpur News: नीलामी स्थगित, 16 अप्रैल को होगी अब प्रक्रिया

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील परिसर में 10 अप्रैल को प्रस्तावित साइकिल स्टैंड व दुकानों की नीलामी प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। अब नीलामी की नई तिथि 16 अप्रैल निर्धारित की गई है। तहसीलदार मड़ियाहूं राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक व्यस्तता के चलते निर्धारित तिथि पर नीलामी प्रक्रिया संपन्न नहीं कराई जा सकी, जिसके कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा।

नीलामी में भाग लेने के लिए दूर-दराज से पहुंचे अभ्यर्थियों को जानकारी मिलने पर निराशा हाथ लगी। कई अभ्यर्थियों ने समय पर सूचना न मिलने पर असंतोष भी जताया। हालांकि प्रशासन की ओर से नई तिथि घोषित कर दी गई है और सभी इच्छुक प्रतिभागियों से 16 अप्रैल को उपस्थित रहने की अपील की गई है।

तहसील प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अगली तिथि पर पूरी पारदर्शिता के साथ नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन

माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें