BREAKING

Jaunpur News: कट्टा सटाकर अधिवक्ता से लूट, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामपंचायत ताजूद्दिनपुर के अधिवक्ता से लूट का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ताजूद्दीनपुर गांव निवासी गुलशन राय (एडवोकेट) ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जौनपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दीवानी न्यायालय में विधि व्यवसाय करते हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नीलामी स्थगित, 16 अप्रैल को होगी अब प्रक्रिया

पीड़ित के अनुसार 5 मार्च 2026 को शाम करीब 5 बजे वह रामदयालगंज बाजार से घरेलू सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मरी माता मंदिर के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि एक बदमाश ने उनके सीने पर कट्टा सटा दिया और गले से सोने की चेन तथा जेब में रखे 10 हजार रुपये व जरूरी कागजात छीन लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान संतोष कश्यप निवासी रामपुरनद्दी थाना मडियाहूं के रूप में की है, जबकि अन्य तीन की पहचान नहीं हो सकी। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में कोतवाली में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर क्राइम इरफान अली ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें