BREAKING

Jaunpur News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत बीआरसी डोभी में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वाराब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत एक भव्य संगोष्ठी एवं जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, नामांकन बढ़ाना तथा अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ बीआरसी डोभी मुख्यालय से हुआ जहां खण्ड शिक्षा अधिकारी डोभी रमाकान्त सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर समस्त प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं बीआरसी स्टाफ उपस्थित रहे। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें। हर बच्चा स्कूल जाए जैसे प्रेरणादायक नारों के साथ जनमानस को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।


यह रैली बीआरसी मुख्यालय से विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर चौराहा पहुंची जहां बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के शिक्षा संबंधी विचारों को स्मरण करते हुए समाज में शिक्षा के प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, नामांकन वृद्धि, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान एवं पुनः नामांकन, तथा नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी  रमाकान्त सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। अतः प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। रैली का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से आलोक रघुवंशी, संजय यादव, अरविंद सिंह, सतीश यादव, विजय यादव, संतोष सिंह, प्रवीण सिंह एवं अनिल सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: फसल में नुकसान की शिकायत पर पड़ोसी काश्तकार ने किशोर को पीटा

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें