BREAKING

Jaunpur News: फसल में नुकसान की शिकायत पर पड़ोसी काश्तकार ने किशोर को पीटा

नया सवेरा नेटवर्क

खुटहन, जौनपुर। उदयीपुर दीपी गांव में गत बुधवार को गेहूं की तैयार फसल लोटपोट हो जाने से हुए नुकसान की शिकायत करना एक किशोर को भारी पड़ गया। आरोप है कि इसी गांव निवासी व पड़ोसी काश्तकार एक महिला सहित चार आरोपितों ने किशोर को लात घूंसो और डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे उपचार हेतु सीएससी ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। घायल की हालत ठीक होने के बाद शुक्रवार को उसकी माता ने महिला सहित चारों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

गांव निवासी किरन पाण्डेय का आरोप है कि उसका 16 वर्षीय पुत्र गोविंद खेत में फसल देखने गया था। जहां लोटपोट हुई फसलों को देख उसने इसकी शिकायत बगल अपने खेत में काम कर रहे काश्तकार से की। इसी बात को लेकर दोनों में नोंकझोंक शुरू हो गई। आरोप है कि तभी उक्त काश्तकार की तरफ  एक महिला सहित तीन लोग मौके पर आ गये। उक्त लोग किशोर को घेर गाली -गलौज करते हुए लात-घूंसे व डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दिए। जिसमें किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बुद्धिपुर गांव में अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

Admissions Open for Session 2026–27: Umanath Singh Higher Secondary School | 📞 Contact:  7705805821, 9839155647 | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur, Uttar Pradesh – 222180
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें