Jaunpur News: सेनापुर गांव में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सेनापुर गांव में बाबा साहब की 135वी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ ही समानता और एकता का संदेश दिया गया। रैली को असपा के जिला प्रभारी रत्नेश कुमार व हरिश्चंद्र, सुभाष शर्मीले, एड. ऋषभ कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली सेनापुर से होकर भौंरा, दाऊतपुर व ज्ञानीपुर होते हुए अंबेडकर प्रतिमा पर पहुंच एक छोटी सी सभा के रूप में तब्दील हो गई।मौजूद वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाल उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर राहुल, गौरव, सौरव, दिलावर, मोहित, अभिषेक, किशोर, रघुनाथ, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद मास्टर, अनिल कुमार, अखिलेश कुमार, गुड्डू कुमार, रितेश शर्मीले, राज कुमार, अग्निवेश कुमार व अवनीश कुमार समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा चौपाल में नामांकन बढ़ाने पर जोर
![]() |
| विज्ञापन |
| विज्ञापन |

