Jaunpur News: छितौना गांव में अम्बेडकर पार्क का हुआ शिलान्यास
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना ग्राम में बाबा साहब के 135वी जयंती पर ग्राम प्रधान ममता यादव की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान गांव में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शोभायात्रा पूरे ग्राम में भ्रमण करते हुए सभा में तब्दील हो गई। इसके पूर्व पानी टंकी परिसर में अंबेडकर पार्क का शिलान्यास शारदा पत्नी शोभनाथ के हाथों किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश अहीर, दीपचंद राम, दिलीप सोनकर, मिथलेश गिरी व नामवर सरोज ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तत्पश्चात उन्होंने बावा साहब को संविधान के निर्माता, नारी समाज के मुक्तिदाता व कमजोर वर्गों के मसीहा के रूप में याद करते हुए उनके विचारों और उपलब्धि पर प्रकाश डाला। वही बिरहा गायक डॉ अशोक यादव ने बाबा साहब के ऊपर लिखे गीत गाकर मौजूद लोगों का मन मोह लिये। इस अवसर पर संजय सरोज के साथ भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि रिटायर्ड फौजी सुभाष यादव ने की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा चौपाल में नामांकन बढ़ाने पर जोर
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)
