Jaunpur News: मेले का आयोजन कर मनाई बाबा साहब की जयंती
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बगही ग्राम में भारत रत्न बाबा साहब की 135वी जयंती पर मेले का आयोजन किया गया। इसके पूर्व लगभग 20 किलोमीटर की भव्य रैली निकाल शिक्षा, समानता, सामाजिक न्याय और एकजुटता का संदेश दिया गया। रैली का शुभारंभ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण व पांच किलो का केक काटकर किया गया,इस दौरान ब्रम्हबाबा, लोहराखोर, कसीली, तरवां मोड, कर्रा कालेज, खुज्जी व मारिकपुर से होते हुए कर अंबेडकर पार्क पहुंच रैली भव्य मेले में तब्दील हो गई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। आयोजक जयकेश भास्कर (सचिव), प्रिंस सहगल (कोषाध्यक्ष), प्रवेश कुमार (प्रभारी) समेत आदि लोगों ने मेले में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर रामजतन मास्टर, रमजनम यादव, मिठाई लाल भास्कर, सर्वेश चंद, अमरनाथ कौशिक, अवनीश गौतम, उमेश, अजय कुमार, विक्की, राजू, इंद्रेश, रितेश रावण समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा चौपाल में नामांकन बढ़ाने पर जोर
![]() |
| विज्ञापन |


