BREAKING

Jaunpur News: बाबा साहब के आदर्शों पर चल कर ही मजबूत राष्ट्र का होगा निर्माण: तूफानी

सपाईयो ने निकाली भीम संदेश यात्रा

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की 135वी जयंती पर सिहौली चौराहे के समीप स्थित सपा पार्टी कार्यालय पर नीरज पहलवान की अध्यक्षता में सपाईजनों ने भीम संदेश यात्रा निकाली।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किए। 

रैली केराकत नगर में भ्रमण करते हुए खुज्झी मोड,चंदवक, मुडैला, रतनुपुर, थानागद्दी, पब्लिक इंटर कालेज के रास्ते तहसील कार्यालय होते हुए रैली पार्टी कार्यालय पहुंच एक छोटी सी सभा में तब्दील हो गई।इस बाबत सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक तूफानी सरोज ने कहा कि बाबा साहब के बताए हुए रास्ते और आदर्शों पर चल करके ही एक स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस दौरान नीरज पहलवान ने रैली को सफल बनाने वाले पीडीए के सिपाहियों को आई कार्ड बैंज देकर सम्मानित कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार के विदाई का संकल्प दिलाया।इस अवसर पर संजय सरोज, सुरेश यादव, पवन मंडल, रामराज, रामफेर समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा चौपाल में नामांकन बढ़ाने पर जोर

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें