Jaunpur News: शासन द्वारा नामित सभासदों को दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ
पालिकाध्यक्ष ने कहा सभी को साथ में लेकर किया जाएगा नगर का चतुर्दिक विकास
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर। नगर पालिका परिषद के विवेकानन्द सभागार में गुरुवार को अपराह्न 3 बजे शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में सर्वप्रथम शासन द्वारा नामित पांच सभासदगण विजेन्द्र जायसवाल, उमाशंकर गुप्त, राकेश कुमार मिश्रा, मनोज कुमार गुप्त एवं अरुण कुमार को नायब तहसीलदार मछली शहर विवेक कुमार श्रीवास्तव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।
इस अवसर पर उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कपिल मुनि ने कहा की इस नगर पालिका परिषद में पूर्व से ही 25 वार्डों के निर्वाचित सभासदगण द्वारा आपसी सहमति एवं सहयोग से नगर के विकास कार्यों में अपना योगदान दिया जा रहा है इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा नामित किए गए इन सभी पांच सभासदों द्वारा आपस में मिलकर मुंगरा बादशाहपुर नगर का चतुर्दिक विकास किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, आलोक गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला समेत नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी गण सभासदगण एवं नगर के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम
| Advt |
