BREAKING

Jaunpur News: डॉ अंबेडकर जयंती पर सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन NMO, सेवा भारती जौनपुर एवं सेवा विभाग (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के संयुक्त तत्वाधान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर "नर सेवा, नारायण सेवा" संकल्प के तहत जिला जौनपुर के नगर एवं उपनगरों के 22 सेवा बस्तियों में एक साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 4258 जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। इस योजना के अंतर्गत जौनपुर नगर के जोगियापुर, मायापुर (मियापुर), पीली कोठी, हरदीपुर, ओलंदगंज, मतापुर, पचहटिया, चौकिया, वाजिदपुर दक्षिणी, नईगंज मुरादगंज, कलीचाबाद, उमरपुर, ढालगर टोला, शिवापार, जमैथा के साथ-साथ शाहगंज नगर के शिवाजी बस्ती व बजरंग बस्ती, खेतासराय के महरौड़ा, गौराबादशाहपुर सरस्वती शिशु मंदिर, कचगांव राम जानकी मठ, जफराबाद प्राथमिक विद्यालय तथा केराकत में निःशुल्क चिकित्सा  सेवा शिविर का आयोजन किया गया।


पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान युद्धवीर जी ने जिला जौनपुर में आयोजित कई सेवा बस्तियों के स्वास्थ्य सेवा शिविर का भ्रमण किया तथा कहा कि वंचित वर्ग की विभिन्न माध्यमों से की गई सेवा ही सही मायने में समाज में मानवीय गुणों को प्रतिस्थापित करने में मदद करता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर जिला संघचालक मा डॉ सुभाष जी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन, सेवा भारती जौनपुर एवं  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा जिला जौनपुर में 22 सेवा बस्तियों में लगाए गए स्वास्थ्य सेवा शिविर से समाज के हजारों जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ मिला है तथा इससे सामाजिक समरसता स्थापित करने में बहुत मदद मिलेगी। वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर को सफल बनाने में सेवा भारती जौनपुर द्वारा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एन एम ओ) के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह जी से समन्वय स्थापित करते हुए एन एम ओ के चिकित्सकों तथा उमानाथ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल / चिकित्सकों से भरपूर सहयोग प्राप्त किया गया, जिसके लिए सेवा भारती जौनपुर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर तेज सिंह जी ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए सभी स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का सफल संयोजन एवं संचालन सेवा भारती के जिला महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया। इस विशिष्ट सेवा अवसर पर  जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ पवन चौरसिया, डॉ मुकेश शुक्ल, डॉ राजेश मौर्य, डॉ रश्मि मौर्या, कोषाध्यक्ष सी ए सुजीत अग्रहरि, संतोष कुमार, सुधीर सिंह, रामचंद्र श्रीमाली, प्रकाश सिंह रघुवंशी, दीपक सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, ओमित साहू, शशांक श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, गौरव सिंह, किरण सिंह, मीना यादव, राजेश कुमार, धर्मेंद्र निषाद, रंगीले निषाद, अमित निगम, सूरज भारत प्रदीप कुमार मौर्य, रिशु पंडा, चंद्रजीत यादव, अमित चौहान, वेद प्रकाश निषाद, प्रशांत उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, राजीव त्रिपाठी, अतुल सिंह, शाहगंज से रतन लाल जी सत्य प्रकाश, खेतासराय से वीरेंद्र सिंह, अवधेश जी, गौराबादशाहपुर से कमलेश जी, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, कजगांव से नारायण मॉडलवाल जी, जाफराबाद से दिनेश जी, केराकत से चंदन जी आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं  ने अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर चिकित्सा सेवा शिविर को सफल बनाया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शक्ति वंदन अधिनियम अभियान महिला सशक्तिकरण की नई दिशा में भाजपा का ऐतिहासिक कदम : सीमा द्विवेदी


Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें