Jaunpur News: शक्ति वंदन अधिनियम अभियान महिला सशक्तिकरण की नई दिशा में भाजपा का ऐतिहासिक कदम : सीमा द्विवेदी
मातृशक्ति से अपील करती हूं कि वे इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करें: अर्चना सिंह
नया सवेरानेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के सफल कार्यान्वयन और आगामी योजनाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसको राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने संबोधित किया इस प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता और 2029 के चुनावों में 33% आरक्षण लागू करने की रूपरेखा साझा करना रहा।राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने बताया कि संसद के आगामी विशेष सत्र (16-18 अप्रैल) में अधिनियम से जुड़ी तकनीकी बाधाओं को दूर किया जाएगा और नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या 816 करने की योजना है, जिससे महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी।
उन्होंने आगे बताया कि अब 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना, 2011 की जनगणना के आधार पर परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है, ताकि 2029 में महिलाएं अपना हक पा सकें जन-जागरण अभियान के तहत आगामी 15 से 17 अप्रैल तक पूरे जिले में 'नारी शक्ति पदयात्रा' और स्कूटी रैलियों का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब 'महिला विकास' से आगे बढ़कर महिला नेतृत्व वाले विकास की ओर कदम बढ़ा चुका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के आत्मविश्वास का प्रतीक है।उन्होंने आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बताई जो इस प्रकार से है अप्रैल: बूथ स्तर पर महिला संवाद कार्यक्रम।15-16 अप्रैल: 'शक्ति वंदन' पदयात्रा का आयोजन। 18 अप्रैल: संसद के विशेष सत्र के उपलक्ष्य में विजय उत्सव। टी डी कालेज की प्रिंसिपल अर्चना सिंह ने कहा कि समाज के सभी वर्गों, विशेषकर मातृशक्ति से अपील करती है कि वे इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करें उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करे उन्होंने यह भी बताया कि यह अधिनियम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और उनकी भागीदारी को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।
| विज्ञापन |
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
