Jaunpur News: सल्तनत बहादुर पीजी कालेज में व्याख्यान कार्य क्रम का आयोजन
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण में सल्तनत बहादुर पी जी कालेज में व्याख्यान कार्य क्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता डा बृजेश मिश्रा (अंग्रेजी विभाग) ने अपने गूंढ़ मंतव्य से छात्र/छात्राओं का ज्ञान वर्धन करते हुए जागरूक किया। छात्र शिवांग सिंह,छात्रा शिवानी तिवारी, काजल उपाध्याय, रजनी, खुशी, आंचल, सिद्धार्थ, आदि ने अपना अभिमत व्यक्त करके कार्य क्रम सफल बनाया। कार्य क्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुनील प्रताप सिंह ने किया। आपने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र/छात्राओं को पूंजी से मजबूत करने के लिए। ऐसे अनेकानेक महत्वपूर्ण सूक्तियों से मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह की उपस्थिति से कार्य क्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ कार्य क्रम का आयोजन मिशन शक्ति संयोजक डा पूनम श्रीवास्तव ने किया। कार्य क्रम में डा शशिकला सिंह, डा किरन यादव, डा प्रियंका मौर्या, डा रेखा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कार्य क्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रा अंजली पाल ने किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ अंबेडकर जयंती पर सेवा बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन
![]() |
| विज्ञापन |


