BREAKING

Jaunpur News: तहसील परिसर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे तहसील परिसर स्थित उप जिलाधिकारी कार्यालय के ऊपर लगे बिजली के केबिल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते केबिल धू-धू कर जलने लगे और छत पर पड़ी सूखी पत्तियों ने भी आग पकड़ ली, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार संदीप सिंह मौके पर पहुंचे और तुरंत बिजली आपूर्ति बंद करवाई तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही तहसील कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते आग बुझने से बड़ा नुकसान टल गया। अधिकारियों ने बताया कि यदि आग रात के समय लगती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बढ़ती ग्रीनहाउस गैसों के कारण वैश्विक तापमान में वृद्धि हो रही है...


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
Advt



नया सबेरा का चैनल JOIN करें