Bareilly News: राज्यपाल ने बरेली राजकीय सम्प्रेषण गृह में निवासित बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य पर दिया जोर
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल/कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) का भ्रमण/निरीक्षण कर निवासरत बच्चों से बातचीत की और उनका हाल चाल लिया गया। इसके साथ ही सम्प्रेषण गृह की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
तिलक इंटर कॉलेज निकट स्थित के निकट उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन ने कहा कि सम्प्रेषण गृह में निवासित बच्चों को शिक्षा व आध्यात्म से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य व स्वस्थ मनोरंजन की दिशा मेें कार्य किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Bareilly News: दिशा इंटर कॉलेज में गुजरात स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राज्यपाल हुई शामिल
| विज्ञापन |
Tags:
बरेली न्यूज़
Bareilly
Bareilly news today
Daily News
DailyNews
Local News
mumbai
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Uttar Pradesh News

