Bareilly News: साहित्य परिषद में डाॅ. सुरेश प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉ शशि राठी महामंत्री बनीं
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त के तत्वावधान में प्रांतीय बैठक में चौदह जनपदों से आये प्रांतीय पदाधिकारियों एवं साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया। सर्व सम्मति से बरेली के डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉ शशि बाला राठी को प्रांतीय महामंत्री चुना गया। शील ग्रुप के सिटी कार्यालय बरेली में इस अवसर दो सत्रों में हुए कार्यक्रम में प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने किया। प्रथम सत्र में ब्रज प्रान्त की सर्व सम्मति से नवीन प्रांतीय कार्यकारिणी में 31 पदाधिकारी चुने गए। इस नवीन कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी तीन बर्ष का होगा। सर्व सम्मति से बरेली के बरिष्ठ साहित्यकार डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा को प्रांतीय अध्यक्ष एवं डॉ शशि बाला राठी को प्रांतीय महामंत्री, आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार पुरुषोत्तम पाटिल को प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष,
आगरा के वरिष्ठ साहित्यकार अजित कुमार जैन, बरेली के साहित्यकार प्रोफ़ेसर एस पी मौर्य, मथुरा के कवि रामेन्द्र सिंह ब्रजबासी तथा पीलीभीत के संजय पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सारस्वत, रामपुर के डॉ चन्द्र प्रकाश शर्मा, अलीगढ के संतोष मिश्रा तथा बरेली की साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल को प्रांतीय संयुक्त महामंत्री, टूण्डला के डॉ कमलेश वर्मा, अलीगढ के दिनेश कुमार शर्मा, बरेली के डॉ विपिन कुमार वार्ष्णेय तथा मुरादाबाद के संजय मेहरोत्रा को प्रांतीय उपाध्यक्ष, बरेली के कवि रोहित राकेश, अलीगढ के प्रो दौलत राम शर्मा, आगरा के रामेन्द्र शर्मा 'रवि', एवं पीलीभीत के उमेश त्रिगुणायक को प्रांतीय संयुक्त मंत्री, मथुरा की एडवोकेट एवं साहित्यकार मीरा चौधरी, बरेली की मनीषा आहूजा, शाहजहांपुर के उदय भान मिश्रा एवं बरेली के कवि एस के कपूर को प्रांतीय संगठन मंत्री, बरेली के गीतकार उमेश चन्द्र गुप्ता को प्रांतीय कोषाध्यक्ष, बरेली के शिव ओम शर्मा और आगरा के डॉ हृदेश कुमार को प्रांतीय प्रचार मंत्री, मथुरा के विनोद कुमार एवं बरेली के डॉ अखिलेश कुमार को संचार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। मथुरा की साहित्यकार अंजना अंजुम को प्रांतीय प्रमुख लोक साहित्य तथा बरेली की कवियत्री राजबाला धैर्य को प्रांतीय सह प्रमुख लोक साहित्य बनाया गया। बरेली के कुलदीप वर्मा एडवोकेट को प्रांतीय मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में राष्ट्र साधना के सौ वर्ष के उपलक्ष्य में काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता बरेली कॉलेज के हिन्दी विभागध्यक्ष डॉक्टर एस पी मौर्य ने की। संचालन जनपदीय अध्यक्ष डॉक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा राज्यसभा सांसद को दिया ज्ञापन
काव्य पाठ करते हुए आगरा के प्रोफेसर अजित कुमार जैन की देश प्रेम की यह पंक्तिया - प्राण भी उबार दें हम राष्ट्र हित के लिये और नभ में तिरंगा ऊँचा आन वान शान है को श्रोताओं ने बहुत सराहा, मथुरा से आये रामेन्द्र सिंह ब्रजबासी ने आओ संकल्प करें हम हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे के गीत की यह पंक्तिया बहुत सराही गई। इसके अतिरिक्त प्रमुख कवियों की निम्न पंक्तियाँ सराही गई "बून्द ने कहा चलो" (विकास सारस्वत, आगरा), आयो है ऋतुराज (अशोक कुमार सारस्वत, आगरा), विषुवत रेखा का वासी जो जी लेता है नित हांफ हांफ कर (गंगाराम पाल बरेली), जब शीश हथेली पर रखकर चलता है कोई बलिदानी (एस पी मौर्य बरेली), जो पावनतम पथ वीरों का सीमा तक जो जाता है (विमलेश चन्द्र दीक्षित बरेली), देश प्रेम से बढ़कर कोई धर्म नहीं है दुनिया में (डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा बरेली) ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओ की खूब बाह - बाही लूटी। काव्य गोष्ठी में डॉ कमलेश वर्मा, अंजना अंजुम, संजय मेहरोत्रा, चन्द्र प्रकाश शर्मा, निरुपमा अग्रवाल, रोहित राकेश, मनीषा आहूजा, एस के कपूर, उमेश चन्द्र गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, मोहन चन्द्र पाण्डे, शिव ओम शर्मा, राजबाला धैर्य, कुलदीप वर्मा एडवोकेट, डॉक्टर हृदेश कुमार ने अपनी -अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को देश प्रेम की भावना से ओत- प्रोत कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय महामंत्री डॉक्टर शशिबाला राठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रदीप शर्मा, यशपाल, विकास अग्रवाल, मोहित, शैलेन्द्र का योगदान रहा। अंत में जनपदीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

