Jaunpur News: अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा राज्यसभा सांसद को दिया ज्ञापन
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र के विकासखंड सुजानगंज अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा भाजपा से राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को पांच सूत्रीय ज्ञापन देते हुए प्रधान संघ ने बताया ग्राम प्रधानों का 25 मई को कार्यकाल समाप्त हो रहा है जब तक चुनाव निर्धारित ना हो तब तक उन्हें उनके पद पर रहने दिया जाए जिससे गांव का विकास बाधित न हो, मनरेगा कर्मियों में जी राम जी आने से नए-नए नियम बदल रहे हैं जिससे श्रमिकों को परेशानी हो रही है उनका मूल वेतन पांच सौ किया जाए, ग्राम प्रधानों का पूर्व में कराए गए कार्यों का त्वरित भुगतान कराया जाए, ग्राम प्रधानों एवं गोपालकों का भी वेतन बढ़ाया जाए इनके अतिरिक्त पूर्व में दिए गए मांग पत्रों को सहानुभूत रूप से लागू किया जाए।जहां पर प्रधान संघ अध्यक्ष के साथ-साथ सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: मुख्यमंत्री ने गायक अभिनेता जितेन्द्र झा को किया सम्मानित
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)