BREAKING

Jaunpur News: विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी रखा जीवंत : कुलपति

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया गुजरात स्थापना दिवस

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में  गुजरात स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो वंदना सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा से हुआ। इसके साथ ही गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरण, विद्यालयों एवं गोद लिए गए गांवों में स्वच्छता अभियान, गुजरात के परंपरागत खेल जैसी सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। 

कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात ने विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी सहेज कर रखा है। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति और परंपराओं को समझना राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई।

कुलसचिव केशलाल ने कहा कि गुजरात दिवस भारत की सांस्कृतिक विविधता, विकास और एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें | Admission Open: तिलकधारी सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज जौनपुर 

गोद लिए गए गांव जासोपुर के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय में डॉ अनुराग मिश्र के नेतृत्व में तथा आदमपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में डॉ अन्नू त्यागी एवं डॉ शशिकांत यादव, डॉ दिग्विजय सिंह राठौर के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। 

विश्वविद्यालय परिसर में गुजरात के पारंपरिक खेल खो-खो, सतोलिया का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संचालन डॉ सुशील कुमार, प्रभारी तथा डॉ रजनीश सिंह, सह प्रभारी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समन्वयक प्रो प्रदीप कुमार कार्यक्रम संयोजक प्रो मनोज मिश्रा नोडल अधिकारी डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, सह-नोडल अधिकारी डॉ अन्नू त्यागी एवं डॉ शशिकांत यादव की महत्वपूर्ण निभाई। इस अवसर पर प्रो अजय प्रताप सिंह, प्रो प्रमोद यादव, प्रो विनोद कुमार, प्रो गिरधर मिश्र, प्रो मिथिलेश सिंह, डॉ रसिकेश, डॉ अमरेंद्र सिंह, डॉ सुनील कुमार, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ श्याम कन्हैया, डा वनिता सिंह, प्रियंका सिंह, डॉ पुनीत धवन, कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह मुन्ना, सुशील प्रजापति, डॉ इन्द्रेश कुमार आदि मौजूद थे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें