BREAKING

Jaunpur News: 19 महिलाओं सहित दो दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। क्षेत्र के बीरीबारी सारेपुर नई बस्ती गांव में स्मार्ट मीटर की शिकायत पर जांच करने गई विद्युत विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ  गोलबंद होकर महिलाओं द्वारा की गई बदसलूकी का मामला काफी गंभीर हो गया है। पुलिस ने अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, विद्युत चोरी सहित विभिन्न आरोपों में 19 महिलाओं सहित 24 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सारेपुर नई बस्ती गांव निवासी महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगने से बेतहाशा बिल आने की शिकायत पर मंगलवार को स्मार्ट मीटर उखाड़ कर पावर हाउस डोभी परिसर में फेक कर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की थी। जिसे संज्ञान लेते हुए बुधवार को अधीक्षण अभियंता, अधिशाषी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंता मौके पर जाकर जांच की। सही पाए जाने पर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया तो महिलाएं उग्र हो टीम के साथ बदसलूकी की। वाहन पर सरपत रख फूंकने की धमकी देते हुए टीम को मौके से खदेड़ दिया। पूरे घटनाक्रम के संबंध में अवर अभियंता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी काम में बाधा डालने, विद्युत चोरी सहित अन्य आरोपों में किरन, मीना,गीता, मुनिया, संदीपा, गीता, आरती, रामलाल,लीलावती, गीता, अंजनी,अनिता,बिहारी, दशरथ, ऊषा ,पूनम, मुनक्का, सूबेदार, सोना, सरिता, रमेश, गायत्री, रामाकांत,मंजू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एसएसपी ने जमैथा पुलिस चौकी का किया उद्घाटन 

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें