BREAKING

Jaunpur News: हत्या करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

नया सवेरा नेटवर्क

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना के सरायहरखू बभनौटी टिकरी गांव में मंगलवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे भूमि विवाद को लेकर रंजिश में चचेरे भाइयों द्वारा 45 वर्षीय अशोक मिश्र की खूंटे से हाथ-पैर बांध लाठी व डंडे से पीटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उधर बेरहमी से की गई हत्या की चर्चा पूरे क्षेत्र में जोरों पर रही। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाजरत सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। एसओ ने बताया कि मारपीट कर गैर इरादतन हत्या करने वाले आठ नामजद आरोपियों में आनन्द मिश्र, मृदुल मिश्र, सुधीर मिश्र, सुनील मिश्र, धीरज मिश्र एवं नीरज मिश्र कुल छह आरोपियों को उपनिरीक्षक परमानंद त्रिपाठी एवं वीरेन्द्र कुमार ने हमराही सिपाहियों के साथ धनियामऊ पृथ्वीराज चौहान तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक लिखापढ़ी करतें हुए न्यायालय भेज दिया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जिले के मेधावियों ने बढ़ाया मान, रजनीश बने टॉपर तो हिमांगनी दूसरे स्थान पर रहीं

घटना बीते मंगलवार की रात्रि की है जहां गांव निवासी अशोक मिश्र उर्फ पुल्लूर का अपने कुछ साथियों के साथ गांव पहुँचे थे जहां पहले से मौजूद चाचा के पुत्रों से वाद-विवाद गाली गलौच पश्चात भीषण मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट में दोनों तरफ से करीब दस लोग घायल हो गए परन्तु आरोपी पक्ष द्वारा गुस्साए लोगों ने अशोक मिश्र का हाथ व पैर को खूंटे से व लाइनबाजार के नईगंज निवासी अंकित मिश्र को पेड़ से बांधकर लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा। जिसमें अशोक की मौत हो गयी। मृतक अशोक अपने बड़े भाई, मां व परिवार के साथ कलीचाबाद में मकान बनवाकर रहने के साथ नईगंज फैजबाग में ही आयुर्वेदिक दवा की दुकान खोल रखी थी।घटना के बाद मृतक के बड़े भाई कृष्णचंद मिश्र की तहरीर पर चाचा कमलाकांत के पुत्र सुधीर मिश्र, सुनील मिश्र व सुशील मिश्र सहित आनंद मिश्र, मृदुल मिश्र, धीरज मिश्र, नीरज मिश्र व राहुल मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें सुशील व राहुल को छोड़ सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Advt


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें