BREAKING

Jaunpur News: जिले के मेधावियों ने बढ़ाया मान, रजनीश बने टॉपर तो हिमांगनी दूसरे स्थान पर रहीं

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले के होनहार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राम अधार यादव इंटर कॉलेज, रसूलपुर के छात्र रजनीश श्रीवास्तव ने 457/500 अंक प्राप्त कर 91.40 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रजनीश श्रीवास्तव सधनपुर गांव के निवासी हैं। उनके पिता सुधीर श्रीवास्तव वित्त विहीन इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं, जबकि माता कनकलता श्रीवास्तव गृहणी हैं। रजनीश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और अपनी कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने जेईई मेंस परीक्षा में भी 94.5 परसेंटाइल प्राप्त किया है और वर्तमान में वाराणसी में रहकर जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य आईआईटी से इंजीनियर बनना है।

वहीं, जिले में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा हिमांगनी यादव ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह सौरइयां गांव की निवासी हैं और ग्राम विकास इंटर कॉलेज की छात्रा रही हैं। उनके पिता सुरेश प्रसाद यादव खेती-किसानी करते हैं, जबकि माता प्रमीला देवी गृहणी हैं।

हिमांगनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा बृजनाथ यादव, जो अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं, के साथ-साथ गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मेहनत और परिवार के सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी। हिमांगनी का लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कमला नेहरू इण्टर कॉलेज अकबरपुर आदम का रहा दबदबा, शत-प्रतिशत रहा परीक्षाफल


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें