Bareilly News: रंगकर्म गौरव सम्मान पाकर कलाकारों ने संस्था को किया सलाम
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। हिंदी रंगमंच दिवस पर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था यूथ वेलफेयर सोसाइटी ने रंगकर्म क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ एवं युवा रंगकर्मियों को सम्मान कर प्रमाण पत्र, पगड़ी, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। यूथ वेलफेयर सोसाइटी का यह गौरव सम्मान समारोह 2026 रोटरी भवन में हुआ जिसमें बरिष्ठ रंगकर्मी लक्ष्मी नारायण सरस, राजीव शर्मा, अंबुज कुकरेती, रजनीश सक्सेना, संजय कुमार सक्सेना, रोहित राकेश सहित प्रमुख कलाकार शैलेन्द्र आज़ाद, विनायक श्रीवास्तव, पप्पू वर्मा, सुशील सक्सेना, शुभाशीष जोशी, हरजीत कौर, शुभा भट्ट भसीन,नीलम वर्मा, पुष्पा अरुण, राजू चौहान, विक्रम सिंह, सचिन श्याम भारतीय, सुनिल धवन, संजय मठ, कमल श्रीवास्तव, संजय वर्मा, राजीव कर्नल, नाहिद बेग, राजीव उपाध्याय, सुदेश सैनिक, देवेंद्र रावत, प्रदीप महेश मिश्रा, मनसुख राजपूत, सादिक हुसैन, नाजमा खान, सहित युवा कलाकार दानिश खान, पंकज कुमार मौर्य, नदीम नियाज़ी, शीतल अग्रवाल, कुमारी वैशाली, लतिका तिवारी, आशा दिवाकर, दीपक चौधरी, प्रदीप कुमार को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। रोटरी भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था संरक्षक उमेश प्रजापति द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपने रंग, अपने कर्म, सम्मान को सदैव जीवित रखो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोविन्द सैनी ने कहा कि यह सम्मान उन कलाकारों के लिए है जिन्होंने पर्दे के पीछे की संघर्षमयता को दरकिनार कर मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ अभिनय प्रस्तुत किया और बरेली का नाम प्रदेश, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर अनेक उपलब्धियां दिलवाई कार्यक्रम संयोजक पवन कालरा ने कहा रंगमंच सांत्वना देने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति प्रदान करता है, जो दर्शकों को आत्म चिंतन करने के लिए प्रेरित करता है। सपा पार्षद राजेश अग्रवाल ने कहा रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह कला, साहित्य, संस्कृति, जागरूकता के स्तर को बढ़ावा देने वाला मील का पत्थर साबित होगाउपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा रंगमंच हमारे जीवन का बहुमूल्य हिस्सा जो हमारी जीवन शैली से जुड़ाव रखने वाली भावनाओं का नव मार्गदर्शन करने में सदैव सार्थक है।
संजीव सक्सेना ने कहा रंगमंच हमारे जीवन का वो आईना जो हमारी वास्तविकता, कठिनाइयों, सामाजिक परिवेश को उजागर कर समाज में नव जागृति का कार्य करता है।संस्था यूथ अध्यक्ष रवि प्रकाश सक्सेना ने कहा इस बार का भव्य आयोजन युवा रंगकर्मी साथियों को रंगमंच की ओर आकर्षित करने में सहयोग करेगा।कार्यक्रम में रंगकर्म गौरव सम्मान 2026 के प्रमुख वक्ता व वरिष्ठ रंग कर्मी राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा रंगमंच अभिनय, संगीत, नृत्य और संवाद के माध्यम से दर्शकों के सामने कहानियों को जीवंत करने वाली एक सहयोगात्मक कला है, जो सीधे दर्शकों से जुड़कर आत्म-जागरूकता और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अनीस बेग, जमील अहमद, अनिल सैनी, सुरेंद्र सोनकर, रविंद्र यादव, शेरसिंह गंगवार, रोहित राजपूत, अशोक यादव, जितेंद्र मुंडे, आर के मौर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य, राम सेवक प्रजापति उपस्थित रहे। संस्था के प्रमुख पदाधिकारीयों में मो. नबी, ओमपाल प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति, भूपेंद्र मौर्य, अजय राजपूत, नितिन मौर्य एवं संस्था महिला सभा से जैनब फातिमा, शालू सैनी, पूजा कालरा, सुखनाज कौर, सुनीता मौर्य, सीमा श्रीवास्तव, शिवली खान आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा व रवि प्रकाश सक्सेना द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुईं मौत
![]() |
| विज्ञापन |




