BREAKING

Jaunpur News: क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की हुईं मौत

नया सवेरा नेटवर्क

सुइथाकला, जौनपुर। क्षेत्र के अन्तर्गत जहरुद्दीन पुर गांव के पास लखनऊ-बलिया मार्ग पर रविवार शाम पांच बजे क्रेन की चपेट में आने से मोटरसाइकल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं उसके साथ सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन व शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की।हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा माता की चौकी का भव्य आयोजन, संजय सिंह का किया गया सम्मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत लाभापार के रहने वाला सुंदर लोना (58) क्षेत्र के बुमकहां गांव में अपनी ससुराल आया था। शाम को वह अपने साले चुलबुल के साथ बाइक से वापस सरायमोहिउद्दीनपुर की तरफ से ससुराल की ओर वापस जा रहा था। इसी दौरान जहरूद्दीनपुर गांव के पास पीछे से आ रहे क्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले जाया गया  जहां उपचार के दौरान सुंदर लोना की मृत्यु हो गई जब कि चुलबुल की हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन


माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  स्थान: माँ गायत्री हार्ट सिटी, जौनपुर |  📞 संपर्क करें: 9307888197, 9140558338, 8960148448
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें