BREAKING

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

चद्रशेखर पटेल @ नया सवेरा 

रामनगर, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसुलहा निवासी 28 वर्षीय सौरभ उर्फ सोनू सेठ पुत्र विजय कुमार सेठ ने नयलोन की रस्सी के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली । इकलौते बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सुचना जैसे ही परिजनों को मिली मानो हड़कंप मच गया। मृत युवक अपने माता पिता का दो बहनों के अलावा इकलौता पुत्र था । युवक अविवाहित था, और वाराणसी जनपद के कठीरांव बाजार में चश्मा की दुकान किया हुआ था, सुबह उसकी फांसी के फंदे पर झूलता शव दिखा तो परिजन बदहवास हो गये, सुचना 112 पीआरबी पुलिस व नेवढ़िया थाने को दी गई मौके पर पहुंची नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: साहीवाल नस्ल के पांच उत्कृष्ट बछड़ों का सफल उत्पादन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002


नया सबेरा का चैनल JOIN करें