BREAKING

Jaunpur News: जौनपुर महोत्सव 2026 के आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

Jaunpur News: Cultural programs enthralled the audience on the third and final day of Jaunpur Mahotsav 2026.

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 2026 के समापन दिवस पर आज भव्यता एवं उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश गिरीश चंद्र यादव सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन समारोह में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकार एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम का आनंद लिया। समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने जनपद की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि जौनपुर महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जनपद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। 

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों—लोक नृत्य, संगीत, कवि सम्मेलन एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लिली इंटरनेशनल मुखर्जी नगर दिल्ली तथा जयपुर भरतपुर (राजस्थान) के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु दशावतार की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही राहुल पाठक, सविता पाठक, कृष्णा पटेल, सहित अन्य गायकों ने मनमोहक प्रस्तुति दिए। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर महोत्सव का उद्देश्य जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना तथा युवाओं एवं कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं जनसामान्य का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जनपद के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी  विभागों, उपस्थित जन सामान्य सभी का आभार व्यक्त किया। कल सायं भी वरदान सिंह, डिंपल, रिंकू विश्वकर्मा (लंगड़ी बुआ), दीपक देव पाठक, कुसुम लता, रविंद्र सिंह ज्योति, आशीष माली सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। महोत्सव में शहीदों के परिजनों एवं खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पूरे महोत्सव के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।इस प्रकार जौनपुर महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन जनपदवासियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित हुआ।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन


Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें