BREAKING

Varanasi News: सुंदरपुर में गूंजा 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' का नारा

अश्वनी तिवारी @ नया सवेरा 

वाराणसी। महिला महाविद्यालय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई- 006 B द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन सुंदरपुर मलिन बस्ती एवं कंपोजिट विद्यालय में डॉ. हरीश कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। "स्वच्छ भारत – स्वस्थ भारत" थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने आकर्षक पोस्टरों और नारों के साथ बस्ती में स्वच्छता-जागरूकता रैली निकाली गई। इसके पश्चात, बस्ती का सर्वेक्षण कर बच्चों की कक्षाएं लगाकर उन्हें उनके जीवन-लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया। आज के शिविर के मुख्य अतिथि, बीएचयू के सहायक कुलसचिव राजकुमार सोनी ने संचार-प्रक्रिया की बारीकियों को रोचक ढंग से समझाया। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: स्थापत्य समिति अध्यक्षा संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा से मिले समाजसेवी

उन्होंने डॉ. कलाम, सुकरात तथा अरस्तू के विचारों से प्रेरित करते हुए सकारात्मक सोच और स्वच्छता का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक एवं सहायक निदेशक स्पोर्ट बोर्ड, काशी हिंदू विश्वविद्यालय डॉ. प्रियंका यादव ने बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु शिक्षा और खेलों के मध्य संतुलन बनाने पर जोर दिया तथा बताया कि खेल 'त्वरित निर्णय' लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। यह आयोजन स्वयंसेविकाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का नव-संचार करने में पूर्णतः सफल रहा।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें