BREAKING

Jaunpur News: किशोरी लापता, अपहरण के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी किशोरी सोमवार को कोईलारी बाजार सिलाई सीखने गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद  स्थानीय थाने में  घटना की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री की मोबाइल पर रितेश यादव पुत्र सुभाष यादव निवासी ग्राम जलालपुर, थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ से बातचीत होती थी। उन्हें आशंका है कि उक्त युवक ही बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ भगा ले गया है। पीड़िता की मां ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: स्थापत्य समिति अध्यक्षा संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा से मिले समाजसेवी

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें