Mumbai News: स्थापत्य समिति अध्यक्षा संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा से मिले समाजसेवी
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा महानगर पालिका मुख्यालय मुंबई स्थापत्य समिति उपनगर अध्यक्ष संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा को बनाए जाने पर समाजसेवियों ने शिष्टाचार मुलाकात किया तत्पश्चात उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उक्त मुलाकात बृहन्मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय के इमारत कार्यालय में मंगलवार 24 मार्च 2026 सायंकाल हुआ। समाजसेवियों में वरिष्ठ समाजसेवी बी डी शर्मा कलवा,राष्ट्रीय कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप-अध्यक्ष सामाजिक संस्था सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट मुंबई,समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी भांडुप, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ठाणे जिला राधा संतोष शर्मा, पत्रकार अनिल वर्मा ठाणे एवं विलास आम्ब्रे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ट्रस्ट मस्जिद बंदर मुंबई उपस्थित थे।उपस्थित सभी लोगों ने संगीता ज्ञानमूर्ति शर्मा अध्यक्षा स्थापत्य समिति उपनगर मुंबई को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं तथा परिचय के साथ सामाजिक परिचर्चा भी हुई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जमालुद्दीनपुर को पराजित कर मेजबान टीम ने जीता उद्घाटन मैच
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)