Jaunpur News: नगर पंचायत मड़ियाहूं में तीन सभासद नामित, स्वागत समारोह आयोजित
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत मड़ियाहूं में तीन नए सभासदों का नामांकन किया गया है। नामित सभासदों में भंडरिया टोला निवासी धर्मेंद्र सेठ, महतवाना मोहल्ला निवासी रोहित कुमार तथा मिश्राना मोहल्ला निवासी विनोद कुमार मौर्य शामिल हैं। सभासद नामित की सूचना मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र सेठ के आवास पर पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। स्वागत के दौरान धर्मेंद्र सेठ ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. श्याम दत्त दुबे, अजय मिश्रा, पिंटू दुबे, विनोद जायसवाल, अनुराग दुबे, चंदन केसरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नव-नामित सभासदों को बधाई देते हुए उनसे जनहित में कार्य करने की अपेक्षा जताई। नगरवासियों को भी नए प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अंबेडकर प्रतिमा के सहारे जमीन कब्जाने का आरोप, पूर्व प्रधान ने दी तहरीर
![]() |
| विज्ञापन |


