BREAKING

Jaunpur News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के  देल्हुपुर–सुदनीपुर मार्ग पर हो रहे सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी पाए जाने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. आर.के. पटेल भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण देखकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता (एसी) को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उसे ब्लैकलिस्ट करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इसी शिकायत के आधार पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया, जहां निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा रात के अंधेरे में जल्दबाजी में मानकविहीन तरीके से सड़क बनाई जा रही थी। डॉ. आर.के. पटेल ने बताया कि सुबह ही विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद निर्माण में लापरवाही सामने आई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए लगभग 40 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत किया गया है। इसके बावजूद घटिया निर्माण की शिकायतें सामने आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें