BREAKING

Jaunpur News: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, घायल


नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के मछलीशहर मार्ग पर डाकखाना के पास रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे बेचू मोदनवाल (70) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार और ट्रक की टक्कर में चार गंभीर घायल


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें