BREAKING

Jaunpur News: कार और ट्रक की टक्कर में चार गंभीर घायल

नया सवेरा नेटवर्क

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव स्थित मातिवर सिंह महाविद्यालय के सामने शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रविवार को केराकत थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी नवनीत यादव ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार शाम उनके भाई आशीष यादव, रोहित यादव तथा मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी सुशील यादव और घमहापुर चोचारी गांव निवासी जितेंद्र यादव कार से रामपुर की तरफ से मड़ियाहूं की ओर आ रहे थे।

सरौना स्थित मातिवर सिंह महाविद्यालय के सामने पेट्रोल पंप के पास अचानक एक ट्रक सड़क पर आ गया और उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है और जांच की जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, नगदी, जेवरात पर फेरा हाथ

Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें