Jaunpur News: एटीएस विद्यालयों में एक साथ कराई गई प्रवेश परीक्षा
प्रवेश परीक्षा में 1093 परीक्षार्थी रहे शामिल,405 रहे अनुपस्थित
परीक्षा परिणाम 23 मार्च को होगा घोषित
परीक्षार्थियों की भीड़ उनके अविभावकों के साथ भारी तादात में रही मौजूद
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत, जौनपुर ।जिले में संचालित तीनों राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में रविवार को एक साथ प्रवेश परीक्षा कराई गईं। सुबह से ही तीनों विद्यालयों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उनके अविभावकों के साथ भारी संख्या में देखी गई,परीक्षा सुबह 10 बजे 12 बजे तक सम्पन्न कराई गई।तीनो विद्यालयों में कक्षा 6 से कक्षा 9 में कुल 436 रिक्त पद थे इसके लिए कुल 1875 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,जिसमें से 1093 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित रहे और 405 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे वही परीक्षा परिणाम 23 मार्च को घोषित किया जायेगा।इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ रामबिहारी मौर्य,डॉ रागिनी सिंह व डॉ दयाशंकर पांडेय ने परीक्षा प्रवेश में प्रतिभाग कर रहे परीक्षार्थियों के उज्जवल भविष्य की कमाना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे जो बेहतर शिक्षा से वंचित रह जाते है उनके लिए यह विद्यालय वरदान साबित हो रहा है। विद्यालय उनके लक्ष्य की प्राप्ति में सहयोग का काम कर रहा है।सुरक्षा को देखते हुए तीनों विद्यालयों पर पुलिस के जवान मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को बनाया निशाना, नगदी, जेवरात पर फेरा हाथ
बालिका विद्यालय गयासपुर रहा अव्वल
विदित हो कि जिले के तीन विकास खण्डों में विद्यालय संचालित है जिसमें सिरकोनी ब्लॉक में बालिका विद्यालय व दो बालक विद्यालय धर्मापुर ब्लॉक में मनिहा गोविंदपुर व मुफ्तीगंज ब्लॉक के मटिहारी में संचालित है।तीनों विद्यालयों में आवेदन की बात करे तो बालिका विद्यालय गयासपुर में 718 पंजीकृत आवेदन में कुल 558 परीक्षार्थी शामिल रहे,मनिहा गोविंदपुर विद्यालय में 659 पंजीकृत आवेदन में कुल 518 परीक्षार्थी शामिल है वही मटिहारी विद्यालय में 498 पंजीकृत आवेदन में 394 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |


