Jaunpur News: पुलिस की मिलीभगत से चकमार्ग पर अवैध निर्माण का आरोप
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। 15 मार्च कृष्णापुर गांव में चकमार्ग पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मिलीभगत से निर्माण कराए जाने का आरोप लगाया है। गांव निवासी रामसरन निषाद का आरोप है कि गांव के ही रामकरन निषाद और अरुण निषाद चकमार्ग की भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा चकमार्ग की निशानदेही के लिए लगाए गए पत्थरों को भी उखाड़कर फेंक दिया गया है, जिसके बाद निर्माण कार्य तेज कर दिया गया।
पीड़ित का कहना है कि जब भी डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचती है तो निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है, लेकिन पुलिस के जाते ही फिर से निर्माण शुरू कर दिया जाता है। इस मामले में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने सभी आरोपों को निराधार बताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी
![]() |
| विज्ञापन |

