Jaunpur News: चौकियां धाम में 18 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
भीगी पलकों से विवाह में शामिल कन्याओं को किया गया विदा
बिपिन सैनी @ नया सवेरा
जौनपुर। चौकियां धाम पूर्वांचल का प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां शीतला चौकियां धाम के पास स्थित मैदान में रविवार को माँ चौकियां सेवा जनकल्याण ट्रस्ट के बैनर तले भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार की सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुए इस समारोह में कुल 18 नवदंपति जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूसरे के साथ वरमाला डालकर सात फेरे लिए और दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, चौकियां धाम के महंत विवेकानंद जी इस विवाह में मुख्य अभिभावक के रूप में दिखे।
इस अवसर पर माँ चौकियां जनकल्याण सेवा ट्रस्ट की ओर से नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी के उपयोग में आने वाले तमाम उपहार भेंट किए गए। समारोह के दौरान विभिन्न कलाकारों ने स्टेज पर मांगलिक और वैवाहिक गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि माँ चौकियां जनकल्याण सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम केवल एक रस्म नहीं है, बल्कि समाज के लिए एक बड़ा संदेश है। विदाई की बेला में माहौल काफी भावुक हो गया; जब बेटियां अपने ससुराल के लिए विदा होने लगीं तो सभी अतिथियों की आंखें नम हो गईं। इससे पूर्व, कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत अभिनेता आशीष माली और महंत विवेकानंद जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कमला प्रसाद मिश्र, विवेक मौर्य, राम मोहन सिंह, पायल किन्नर, संतोष शुक्ला, सुजीत मौर्य, आनंद यादव, शिवम सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव पंडा परिवार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: पुलिस की मिलीभगत से चकमार्ग पर अवैध निर्माण का आरोप
![]() |
| विज्ञापन |





