Jaunpur News: पूर्व प्रवक्ता व कर्मकांड के प्रकांड विद्वान पंडित रामप्यारे का निधन
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। दौलतपुर गांव निवासी पूर्व प्रवक्ता एवं कर्मकांड के प्रकांड विद्वान पंडित रामप्यारे द्विवेदी का रविवार को उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वे लगभग 95 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्व दूबे को परमहंस आश्रम धारकुंडी से गुरू बाबा की उपाधि भी मिली थी। पंडित रामप्यारे अपने सरल स्वभाव, विद्वता और धार्मिक कर्मकांड के गहन ज्ञान के लिए क्षेत्र में विख्यात थे। लंबे समय तक प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षा और संस्कारों के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही वे वैदिक कर्मकांड के विद्वान के रूप में भी दूर-दूर तक सम्मानित थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग शोक व्यक्त करने के लिए उनके आवास पर पहुंच गए।अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया, जहां स्वजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: चौकियां धाम में 18 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpur%20%20A.jpg)