BREAKING

Mumbai News: नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में शिवजयंती और महिला दिवस

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

वसई। नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती और आंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस प्रोग्राम का मकसद छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारो और विरासत का सम्मान करना था, साथ ही हमारे समाज को बनाने में महिलाओं के अमूल्य योगदान को पहचान देना था।

इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के विद्यार्थीयोने  कई तरह के डांस, ड्रामा, पोवाड़ा और गाने पेश किए। महिला टीचर्स ने फैशन शो के ज़रिए इतिहास की अलग-अलग महिलाओं के रूपों को दिखाया।महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश दुबे और ट्रस्टी एवं स्त्रीरोग प्रसूती तंत्र विभाग की विभागप्रमुख डॉ. ऋजुता दुबे इन्होने छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों और महिला एम्पावरमेंट के महत्व पर अपना वक्तव्य सादर दिया। 

कार्यक्रम मे महाविद्यालय की प्राचार्या  डॉ. हेमलता शेंडे, सभी अध्यापक , अध्यापकेतर कर्मचारी सभी विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सेकंड ईयर की आयुर्वेदाचार्य विद्यार्थिनी अक्षदा मालवे ने किया। सामाजिक मूल्यों और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संस्था की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए, दूसरे वर्ष की आयुर्वेद छात्रा आयुषी सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा, जिसके बाद अल्पोपहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ l

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: यादव महासभा के होली मिलन में खेली गई फूलों की होली

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें