BREAKING

Jaunpur News: यादव महासभा के होली मिलन में खेली गई फूलों की होली


जमकर उड़े अबीर और गुलाल 

नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा इकाई जौनपुर के तत्वाधान में रविवार को होटल जेएमएस केशवपुर में डॉक्टर राजपति यादव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि द्वारा श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित किया गया। श्रीकृष्ण वंदना आकाशवाणी कलाकार सुरेश यादव ने प्रस्तुत किया। मंचासीन सभी अतिथियों को बैज एवं श्रीकृष्ण पट्टिका व स्मृति चिन्ह व अबीर गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत सुरेश यादव एवं स्वागत भाषण संरक्षक पूर्व सीएमओ सोनभद्र डॉ. राम अवध यादव ने किया। मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष एमएलसी लालबिहारी यादव ने अपने उद्बोधन में बताया कि आपसी सौहार्द का त्यौहार है। विशिष्ट अतिथि मनोज सिंह यादव ने बताया कि संगठन जब मेरा मजबूत होगा तभी समाज का भला हो सकता है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रदेश में चयनित कार्यकारिणी का मनोनयन प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि द्वारा वितरित किया गया। 

प्रमाण पत्र पाने वालों में जिलाध्यक्ष लालजी यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई। पूर्व पीसीएस अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ राजपति यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व एसडीएम राजाराम यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व प्राचार्य रामदत्त यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, केसर यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष, उमाप्रसाद यादव को प्रदेश महासचिव, टीपी यादव, प्रदेश महामंत्री, शिव अधार यादव को प्रदेश महासचिव, डॉ सुमन यादव को शिक्षा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष, विनोद यादव को प्रतापगढ़ का जिलाध्यक्ष को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व पीसीएस अधिकारी  महेंद्र कुमार यादव, पूर्व एसडीएम राजाराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष केसर यादव ने भी अपने उद्बोधन में होली की शुभकामनाएं दी। आकाशवाणी कलाकार सुरेश यादव द्वारा फगुआ एवं होली गीत प्रस्तुत किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जियाराम यादव, लाल बहादुर यादव, प्रहलाद यादव, माया शंकर यादव, शिव सहाय यादव, मीडिया प्रभारी दिनेश यादव, जनार्दन यादव, मोतीलाल यादव, राम प्रकाश एडवोकेट, सर्वेश यादव, बृजभूषण यादव, विजय यादव, सुदर्शन यादव, रामसमुझ यादव, प्रधान जयहिंद यादव, प्रधान शिवधनी यादव, रंगबहादुर यादव, तेज बहादुर यादव, डॉक्टर अशोक यादव, डॉक्टर समर बहादुर यादव, मायाराम, राजेंद्र यादव, प्रकाश यादव, जेपी यादव, कविराज प्रधान, रमाशंकर यादव, केशव यादव, रमाशंकर, दिनेश यादव, श्यामजीत यादव, ओ पी यादव आदि लोग शामिल रहे। संचालन जिलाध्यक्ष लालजी यादव एवं मायाकांत यादव ने संयुक्त रूप से किया।

REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27   DALIMSS Sunbeam School  📍 Hamam Darwaza, Near Malhani Padav, Jaunpur   📞 Contact 7518007194  7651804278 विज्ञापन
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें