BREAKING

Jaunpur News: तालाब में डूबने से युवक की मौत

बिपिन सैनी @ नया सवेरा 

जौनपुर। शीतला चौकियां धाम में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। आपको बता दें कि 16 वर्षीय कमलदीप पुत्र संतोष कश्यप दीवानगंज पट्टी प्रतापगढ़ का निवासी था। सुबह अपने मित्र अमित कुमार कश्यप पुत्र बिहारी लाल पोस्ट सतहरिया थाना मुंगराबादशाहपुर के साथ दर्शन पूजन करने शीतला चौकियां धाम में आया हुआ था। 

कमलदीप अपने साथी के साथ मंदिर के बगल में स्थित तालाब में नहाने चला गया। तालाब के चारों तरफ सुरक्षा रेलिंग लगी होने के बावजूद कमलदीप रेलिंग को पार कर गहरे तालाब में नहाने चला गया। गहराई अधिक होने के कारण वह डूबने लगा। वहीं उसके साथ आए साथी अमित कश्यप ने चीख पुकार कर हल्ला मचाया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मनरेगा कर्मियों का मानदेय बकाया, अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

स्थानीय युवक भी पहुंच गए। तब तक युवक गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी साथ आए युवक ने अपने परिजनों को दी। आधे घंटे बाद स्थानीय युवक अक्षय माली सहयोगी युवकों द्वारा लाश को खोजकर गहरे तलाब से बाहर निकाला गया। तालाब में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस पहुंच गई। स्थानीय पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें