BREAKING

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के रन्नो मार्ग के समीप सोमवार की सुबह 10 बजे के समीप ट्रक की चपेट में आने से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतका दो बेटे तथा तीन बेटियों की मां थी। सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करतें हुए ट्रक को थाने ले गए। दक्षिणपट्टी गांव निवासी मोहम्मद कलीम ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि मेरी पत्नी जैबुन्निसा घर से पैदल ही नौपेड़वा बाजार जा रही थी। जैसे ही जैबुन्निसा हाइवे पर पहुँची पीछे से जौनपुर की तरफ जा रहा तेज एवं लापरवाही पूर्वक ट्रक चला रहा चालक ने पत्नी को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतका समीप गांव के कर्तिहा गांव के प्रधान कासिद अली की बहन होने के कारण थाने पर भीड़ रही।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में शिवजयंती और महिला दिवस 

Opening Soon : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें