BREAKING

Jaunpur News: सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बयालसी पीजी कॉलेज, जलालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अलकेश्वरी सिंह, प्रो. प्रतिभा सिंह, डॉ. अमर सिंह, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय, ग्राम प्रधान बीबनमऊ श्री ज्ञान दास मौर्य तथा महिमापुर के श्री श्रवण कुमार गुप्ता द्वारा मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

सरस्वती वंदना, कुलगीत एवं स्वागत गीत के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। यह कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक एवं अद्भुत रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं में राष्ट्रीय सेवा का भाव जागृत होता है तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होता है। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए हम समाज में लोगों का सहयोग कर परोपकार कर सकते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान, पर्यावरण संरक्षण अभियान, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान एवं स्वच्छता अभियान आदि की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। प्रो. प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्वयंसेवकों ने शिविर के दौरान अनुशासित रहते हुए जो कार्य किए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार से छोटा नहीं कहा जा सकता। ये कार्य राष्ट्र निर्माण एवं उसके विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त राष्ट्र की शुरुआत समाज में लोगों की सहायता करने से होती है। विद्यार्थियों के रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: केराकत में कलयुगी बेटे की करतूस... शीलबट्टे से कूंचकर मां को उतारा मौत के घाट

स्वयंसेवकों द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें नाट्य मंचन, नृत्य, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नाट्य प्रस्तुति एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहे। इस प्रकार विशेष शिविर का अंतिम दिन एवं समापन सत्र अत्यंत शानदार एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बीबनमऊ न दास मौर्य, ग्राम प्रधान महिमापुर श्रवण कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ, नन्हे-मुन्ने बच्चे, सम्मानित ग्रामवासी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे महाविद्यालय की प्राचार्या एवं दोनों ग्राम प्रधानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विनय कुमार सिंह, विशाल कुमार मौर्य, रामजीत कश्यप, रवि सिंह, बफ़ाती अली, शिवसहारे, अमित यादव एवं चंदन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर की कार्यक्रम आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी  सोमारू राम द्वारा किया गया।

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें