BREAKING

Jaunpur News: यूनियन बैंक से अग्निपीड़ित व्यापारी को मिला 10 लाख का क्लेम



नया सवेरा नेटवर्क

गौराबादशाहपुर , जौनपुर। कस्बे के अग्निपीड़ित किराना व्यवसाई अभिषेक कुमार को यूनियन बैंक से दस लाख रुपये का क्लेम प्राप्त हो गया है। इससे व्यवसायी को कुछ राहत मिलेगी। अभिषेक कुमार की कस्बा के गौरा बाजार में थोक किराना की दुकान रही है। बीते 21 दिसंबर को दिन में दुकान में आग लग गई थी। जिसमें दुकान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई थी। यूनियन बैंक आफ इंडिया की गौराबादशाहपुर शाखा के प्रबंधक रंजीत कुमार ने बताया व्यवसाई का बैंक से दस लाख रुपये का लोन था। बैंक ने चोला मंडलम जनरल इंश्योरेंस से लोन का इंश्योरेंस कराया था। अग्निकांड के बाद जांच पड़ताल कर बैंक ने 90 दिनों के अंदर क्लेम पास कराकर व्यापारी को राहत दिया गया है। शाखा प्रबंधक ने व्यापारियों से दुकानों के इंश्योरेंस कराने की अपील की है। अग्निपीड़ित अभिषेक कुमार ने बैंक का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें