BREAKING

Mumbai News: इस्कॉन मंदिर खारघर में 27-28 मार्च को भव्य आयोजन

नया सवेरा नेटवर्क

नवी मुंबई। इस्कॉन खारघर (ग्लोरी ऑफ महाराष्ट्र) में 27 और 28 मार्च 2026 को श्री राम नवमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यह उत्सव भगवान श्री राम के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें धर्म, आदर्श नेतृत्व और मर्यादा का प्रतीक माना जाता है। दो दिवसीय इस आयोजन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भक्तिमय कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। भव्य महाअभिषेक और मनहर उधास की भजन संध्या रहेंगे मुख्य आकर्षण 27 मार्च को सुबह 6 बजे लिटिल वर्ल्ड मॉल से भव्य नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। सुबह का दर्शन आरती, गुरु पूजा पश्चात् श्री राम कथा रहेगा। इसके बाद मंदिर में महायज्ञ, आचार्यों(अलग अलग संप्रदाय तथा परम्परा की) एवं दशावतार की स्थापना, भगवान रामचंद्र का महाभिषेक और रामलीला आधारित नाट्य प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। संध्या में कलश अभिषेक कलश दाताओं के लिए रहेगा। अन्तिम में सभी के लिए महाप्रसाद उपलब्ध है। सायंकाल में प्रसिद्ध गायक  मनहर उधास जी द्वारा भजन संध्या होगी। महेश शर्मा द्वारा भजन संध्या और संकीर्तन से गूंजेगा परिसर 28 मार्च को श्रीमद्भागवत प्रवचन (श्री राम कथा), हरिनाम संकीर्तन उत्सव तथा शाम को सुप्रसिद्ध गायक महेश शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न

6 दिवसीय श्री राम कथा भी 22 से 27 मार्च तक प्रतिदिन शाम 7:30 से 9:30 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें रामायण के विभिन्न कांडों का सार प्रस्तुत किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

पहले आओ, पहले पाओ आधार पर सीटें

भजन संध्या के लिए बैठने की व्यवस्था पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर रहेगी।

 क्या बोले मंदिर अध्यक्ष?

इस अवसर पर पुज्य डॉ सूरदास प्रभु ने कहा “श्री राम नवमी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जीवन में धर्म, सेवा और आदर्शों को अपनाने का संदेश है। हम सभी को भगवान राम के चरित्र से प्रेरणा लेकर अपने जीवन को दिव्य बनाना चाहिए।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें