BREAKING

Jaunpur News: केराकत में कलयुगी बेटे की करतूस... शीलबट्टे से कूंचकर मां को उतारा मौत के घाट

बीच- बचाने करने दौड़ी भाभी-भतीजी पर हमला कर किया घायल

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल में जुटी 

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत, जौनपुर। स्थानीय नगर के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब कलियुगी बेटे ने शीलबट्टे से कूंचकर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और भतीजी को भी आरोपित ने लोहे की राड से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय मय टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी लेने के साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए, हृदयविदारक घटना ने हर किसी के दिल को झकझोर रख दिया। हर कोई कहने पर मजबूर है कि जो मां अपने बच्चे को नौ महीने कोख में र खा, जन्म के बाद लालन पोषण कर उंगली पकड़ चलना सिखाया वही बेटा बुढ़ापे में अपनी मां का निर्मम हत्या कर मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया जो बेहद ही शर्मनाक व निंदनीय है,वही खबर लिखे जाने तक किस बात को लेकर घटना घटित हुई स्पष्ट नहीं हो सका।

मृतिका अवकाश प्राप्त थी शिक्षिका

विदित हो कि मृतिका शिला सिंह उम्र लगभग 80 वर्ष अवकाश प्राप्त शिक्षिका थी।वे अपने दूसरे पुत्र सत्यव्रत सिंह, बहू शालिनी सिंह, पोती वर्तिका सिंह एवं छोटे बेटे सन्दीप सिंह उर्फ भोलू के साथ रहती थी।जबकि मुन्ना, गोलू बाहर रहते है, सत्यव्रत सिंह सरकी गांव स्थित अपनी मेडिकल दुकान पर थे। दोपहर में किसी बात को लेकर ऊपर कमरे में सो रहा संदीप अचानक नीचे आया और मां पर शीलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।मां की चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची भाभी और भतीजी पर भी उसने स्टील की राड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वारंटी हुए गिरफ्तार

साहस दिखाते हुए लोगों ने आरोपी को कमरे में किया बंद

मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बड़े भाई को भी आरोपित ने पकड़कर मारने का प्रयास किया। घर में मची अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए संदीप को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में शीला सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।जहां इलाज के दौरान घायल शिला को चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया।


मौत की खबर से मोहल्ले में पसरा मातम 

अवकाश प्राप्त शिक्षिका की मौत की खबर सुन शेखजादा मोहल्ले में मातम पसर गया हर कोई कलयुगी बेटे की इस कारतूस की निंदा करने लगे, लोगो ने बताया कि आरोपी वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रसित था।वही पुलिस शव को कब्जे लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

ADMISSION OPEN 2026-27: KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन



Admissions Open 2026–27 Mount Litera Zee School  Location Fatehganj, Jaunpur – 222132  Call Us +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें