Jaunpur News: भाजपा नेता अजय शंकर दुबे बनाये गये इंडियन फुटबॉल लीग के डायरेक्टर
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रत्याशी मुंगरा बादशाहपुर अजय शंकर दुबे (अज्जू भईया ) को राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (RUFC) जयपुर, राजस्थान का डायरेक्टर बनाया गया। खबर मिलते ही क्षेत्रवासियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी राजस्थान यूनाइटेड एफसी भारत के दूसरे सबसे बड़े फुटबॉल लीग में खेलता है। 2018 में स्थापित यह राजस्थान का पहला ऐसा क्लब बना जिसने प्रतिष्ठित आई-लीग के लिए क्वालीफाई किया। यह क्लब राजस्थान में फुटबॉल के प्रति उत्साह बढ़ाने और स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने के लिए काम कर रहा है जो 26 मार्च से जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में खेला जायेगा। अज्जू भईया ने जानकारी साँझा करते हुए कहा की यह युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर बनेगा जब युवाओं के चहेते अजय शंकर दुबे अज्जू भईया इंडियन फुटबॉल लीग के डायरेक्टर बनाये गये है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: वारंटी हुए गिरफ्तार

