BREAKING

Jaunpur News: संजय मिश्र अध्यक्ष व अजीत सिंह चुने गए मंत्री

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई मुंगराबादशाहपुर का हुआ पुनर्गठन

जिले के पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के बारे में ब्लाक के शिक्षकों से किया संवाद

नया सवेरा नेटवर्क

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। बीआरसी सटवां मुंगराबादशाहपुर के सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक इकाई मुंगराबादशाहपुर का पुनर्गठन हुआ। जिसमें शिक्षक संजय मिश्र को ब्लाक का अध्यक्ष व अजीत सिंह मंत्री चुना गया।  चुनाव अधिकारी मडियाहूं ब्लाक अध्यक्ष विशाल सिंह चुनाव व जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देशन में चुनाव संपन्न कराया गया। अन्य पदाधिकारियों में संजय कुमार सिंह संरक्षक, उपेन्द्र सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर जीतलाल बिंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर गोरखनाथ मौर्य, सूर्य प्रताप यादव, उपाध्याय के पद पर फूलचन्द सरोज एवं राजेश प्रचेता, दानबहादुर एवं विजय सिंह को संगठन मंत्री, सरोज मौर्या महिला प्रचार मंत्री, अजीत पटेल संयुक्त मंत्री, विमलेंद्र तिवारी एवं रमेश चन्द्र सरोज प्रचार मंत्री चुने गए।

 नवनिचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह बघेल सहित जिले के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता से मुक्ति के सम्बन्ध में विकास खण्ड मुंगरा बादशाहपुर के अध्यापकों से सीधा संवाद करते हुए अमित सिंह व सन्तोष सिंह बघेल द्वारा टीईटी के मुद्दे पर किए जा रहे संघर्ष की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। संचालन उपेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर राहुल सिंह, कमलेश उपाध्याय, विभा सिंह, मधुलिका मिश्रा, प्रतिभा सिंह, शिखा दुबे, संदीप सिंह, पृथ्वीपाल, मधुलिका , ज्योति, श्रिया, स्वाति, शिखा, त्रिभुवन नाथ, ज्योति प्रकाश, आलोक शुक्ला एवं अनुज कुमार सिंह अरविंद,अभिषेक सहित सैकड़ों की संख्या में अध्यापक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: नगर निगम के 1072 करोड़ रु. वाले बजट से सड़क, सफाई और स्मार्ट सुविधाओं पर फोकस

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन


REGISTRATION OPEN NOW! Mount Litera Zee School | 📍 Fatehganj, Jaunpur – 222132 |  Phone- +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें