BREAKING

Bareilly News: नगर निगम के 1072 करोड़ रु. वाले बजट से सड़क, सफाई और स्मार्ट सुविधाओं पर फोकस

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्त वर्ष 2026- 2027 के लिए 1072 करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पास किया।  इस बार निगम बजट में शहर को गड्ढामुक्त बनाने, ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और स्मार्ट सुविधाओं को बढ़ाने पर खास जोर दिया गया है। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

सड़क और ट्रैफिक सुधार पर 140 करोड़

शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए नगर निगम ने 140 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से नई सड़कों का निर्माण और पुरानी सड़कों की मरम्मत की जाएगी, जिससे लोगों को गड्ढों से राहत मिलने की उम्मीद है।


मुख्य मार्गों का कायाकल्प और बेहतर लाइटिंग

मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत 70 करोड़ रुपये शहर के प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण पर खर्च किए जाएंगे। स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है जिससे शहर में प्रकाश और सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी। ग्रीन बरेली अभियान के तहत 11 करोड़ रुपये पौधारोपण पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए डोर- टू- डोर कचरा संग्रहण पर 20 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नगर निगम का दावा है कि इस बजट से शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 

यह भी पढ़ें | Bareilly News: गीत-भजन प्रतियोगिता में सीनियर में छवि और जूनियर वर्ग में हर्ष प्रथम

महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सड़कों, सफाई, जल निकासी और स्मार्ट सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि गड्ढामुक्त सड़कें, बेहतर स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता व्यवस्था इस बजट के मुख्य लक्ष्य हैं। ग्रीन बरेली अभियान के तहत शहर में बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। महापौर डा. उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम शहर को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट के जरिए बरेली को विकास के नए मानकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 

ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें