BREAKING

Bareilly News: गीत-भजन प्रतियोगिता में सीनियर में छवि और जूनियर वर्ग में हर्ष प्रथम

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर बच्चों की गीत- भजन प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कु. छवि ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ की सुंदर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर में हर्ष ने सम्पूर्ण हनुमान चालीसा का वाचन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मानव सेवा क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में  सुहानी ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ की जोरदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि हिमांशु को ‘हे राधारानी सुध ले हमारी हे श्यामा प्यारी’ की मोहक प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शराब व बाइक साथ दो गिरफ्तार

इनके अतिरिक्त दिव्या शर्मा, मालनी, मुस्कान, दिशा, चित्रांश को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार स्वरूप हार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डा. सुरेश रस्तोगी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, अरुणा सिन्हा, जितेंद्र सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, सुमी, प्रकल्प सिन्हा और रीतेश ने बांटे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में 40 से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी को उनकी मन पसंद की चीजें भी खिलाई गईं और सभी को उपहार भेंट किये गए।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


ADMISSION OPEN 2026–27: UMANATH SINGH HR. SEC. SCHOOL |  Address: Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (U.P.) | Contact:7705805821, 9839155647
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें