Jaunpur News: जन सेवा केन्द्र व कास्मेटिक की दुकान पर छापामारी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में 12 मार्च 2026 को मुखबिरखास की सूचना पर जफराबाद-केराकत मार्ग पर स्थित कबूलपुर बाजार में संचालित जन सेवा केन्द्र व कास्मेटिक की दुकान पर छापामार कार्यवाही की गयी। छापामारी/तलशी के दौरान राकेश कुमार जायसवाल व अशोक कुमार के दुकानों पर क्रमशः 38 व 23 खाली घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किये गये। उपरिलिखित दोनों संदिग्ध अभियुक्तिं द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर का कारोबार किया जा रहा था, जिसके सम्बन्ध में आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की गयी, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा दोनो अभियुक्तिं के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत अभियोग पंजीकृत कराने की अनुमति प्रदान की गयी, जिसके क्रम में दोनों अभियुक्ति के विरूद्ध थाना-जफराबाद में अभियोग पंजीकृत किये जाने हेतु क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह द्वारा तहरीर दी गयी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जनगणना का कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए: डीएम
![]() |
| विज्ञापन |


